Bokaro News : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर मध्य विद्यालय के पास एनएच पर शुक्रवार की सुबह चार वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दो कार चालक घायल हो गये. वहीं, चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं. दुर्घटना के बाद एनएच पर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.
इसे भी पढ़ें
आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद एंबुलेंस से दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल जैनामोड़ भेजा गया. जानकारी के अनुसार, कमलापुर के पास एनएच पर दो कारें गुजर रही थीं. इसी दौरान तेज गति से आ रहे हाइवा और एक अन्य कार की उनसे भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाके में आवाज सुनायी दी. ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

