Search

 
 
 

Bokaro News : अतुल ऑटो की नई डीलरशिप का मेयर ने किया उद्घाटन, ग्राहकों को मिल रहा ऑफर

चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने फोर लेन खेदाडीह स्थित एम/एस एच आर ग्रीनटेक एजेंसी में गुरुवार को अतुल ऑटो की नई डीलरशिप का फीता काटकर उद्घाटन किया
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने फोर लेन खेदाडीह स्थित एम/एस एच आर ग्रीनटेक एजेंसी में गुरुवार को अतुल ऑटो की नई डीलरशिप का फीता काटकर उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है, जिसमें हर वाहन खरीद पर  उपहार दिया जा रहा है.

 

इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक नरेश प्रसाद और कंपनी के सेल्स हेड कुंदन सिंह ने कहा कि अब बोकारो के लोगों को अतुल ऑटो की भरोसेमंद रेंज अपने ही शहर में आसानी से उपलब्ध होगी. साथ ही ग्राहकों के लिए आसान खरीद प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई है.

 

Uploaded Image

कार्यक्रम में बिजय गोराय, बैधनाथ नायक, राजू गोराय, नवल महतो, प्रेमचंद साहू, दीनबंधु मंडल और आशीष कुमार राय सहित कई लोग मौजूद रहे. नई डीलरशिप से स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही