Search

 
 
 

Japan Open 2026: पीवी सिंधु की क्वार्टर फाइनल में एंट्री, हान यू को सीधे गेम में हराया

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने गुरुवार को जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर 5 खिलाड़ी चीन की हान यू को सीधे गेम में हरा दिया.
 

Lagatar Desk: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने गुरुवार को जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर 5 खिलाड़ी चीन की हान यू को सीधे गेम में हरा दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

पीवी सिंधु ने आक्रामक खेल दिखाते हुए हान यू को मात्र 35 मिनट में 21-16, 21-14 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही हान के खिलाफ सिंधु का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 8-1 का हो गया. अब सिंधु का क्वार्टर फाइनल में जापान की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोजोमी ओकुहारा से मुकाबला होगा. 

 

नोजोमी ओकुहारा को दूसरे दौर में जगह वॉकओवर के जरिए मिली है. दरअसल, मौजूदा विश्व नंबर एक दक्षिण कोरिया खिलाड़ी एन से-यंग चोट के कारण मुकाबले से हट गई थी. इसी के चलते नोजोमी को दूसरे राउंड में जगह मिली.

 

मैच का हाल

पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिली. हान यू शुरूआत में आक्रामक नजर आई, लेकिन सिंधु ने संयम बनाए रखा और धीरे-धीरे रफ्तार बनाया. इस तरह उन्होंने पहला गेम 21-16 से जीत लिया. दूसरे सेट में सिंधु ने रफ्तार को बनाए रखा और आठ प्वाइंट जीतकर 8-0 की मजबूत बढ़त बना ली. हालांकि हान यू ने वापसी का प्रयास किया लेकिन सिंधु ने दूसरा सेट भी 21-14 से जीत लिया.

 

वहीं, मिक्स्ड डबल्स की बात करें तो, भारत को निराशा हाथ लगी. भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग से 20-22, 17-21 से हारकर बाहर हो गई. सिंधु अब टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र बची हुई दावेदार हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही