Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: श्रावणी मेला के लिए मेडिकल मोबाइल यूनिट ‘इस्पात संजीवनी’ देवघर रवाना

श्रावणी माह के दौरान कांवरियों की सुविधा व स्वास्थ्य देखभाल के लिए बोकारो स्टील प्लांट की ओर से मेडिकल मोबाइल यूनिट ‘इस्पात संजीवनी’ को बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना किया गया. बोकारो स्टील प्लांट पिछले तीन दशकों से बैद्यनाथ धाम (देवघर) मंदिर क्षेत्र में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है.
Advertisement
Advertisement

Bokaro: श्रावणी माह के दौरान कांवरियों की सुविधा व स्वास्थ्य देखभाल के लिए बोकारो स्टील प्लांट की ओर से मेडिकल मोबाइल यूनिट ‘इस्पात संजीवनी’ को बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना किया गया. बोकारो स्टील प्लांट पिछले तीन दशकों से बैद्यनाथ धाम (देवघर) मंदिर क्षेत्र में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है. 

 

इसे भी पढ़ें:


रवानगी से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर के लिए तैयारियों, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई. बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के तत्वावधान में प्राथमिक चिकित्सा हेतु दवाओं, मरहम-पट्टी एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्रियों से सुसज्जित यह दल चिकित्साकर्मियों और स्वयंसेवियों के साथ 'बोल-बम' के जयघोष के बीच देवघर के लिए रवाना हुआ. 

 

यह दल पूरे श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को निःशुल्क एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराएगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही