Search

 
 
 

Bokaro News : 7 दिनों से लापता नाबालिग लड़का पुरी से बरामद

बोकारो से 6 जून को रहस्य ढंग से गायब नाबालिक लड़के को सकुशल बरामद कर लिया गया है. लड़के की बरामदगी ओडिशा के पूरी से की गई है. इस बात की जानकारी मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने दी.
 

Bokaro :   बोकारो से 6 जून को रहस्य ढंग से गायब नाबालिक लड़के को सकुशल बरामद कर लिया गया है. लड़के की बरामदगी ओडिशा के पूरी से की गई है. इस बात की जानकारी मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने दी.

 

जानकारी के अनुसार, बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित कुर्मीडीह गांव से प्रतीक नाम का लड़का घर से निकला. लेकिन वह वापस नहीं लौटा. इसके बाद प्रतीक की मां के बयान पर बलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

 

मामले की गंभीरता से देखते हुए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिसमें से एक टीम मॉनिटरिंग कर रही थी. जबकि अन्य तीन टीम लड़के की बरामदगी के लिए रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों पर खोजबीन कर रही थी.

 

जांच के दौरान पुलिस को आरपीएफ की मदद से बोकारो रेलवे स्टेशन का फुटेज मिला. उसी को आधार बनाकर पुलिस रांची रेलवे स्टेशन पर भी बच्चे की तलाश की. इसके बाद ट्रेन चिन्हित कर पुलिस पुरी पहुंची, जहां से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया.

 

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि टीम बच्चे और उसके मां के साथ पुरी से बोकारो के लिए निकल चुकी है. उन्होंने अपहरण की घटना को अफवाह बताया है. पुलिस के अनुसार, बच्चे के पिता जेल में बंद हैं, जिसको लेकर वह काफी चिंतित रहता था. इसी कारण उसने यह कदम उठाया. 

 

https://lagatar.in/jharkhand-case-of-missing-sejal-reopened-cid-team-reaches-bokaro-following-high-courts-stern-directiv

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही