Search

 
 
 

Palamu News : बकाया वेतन को लेकर MMCH के सफाई कर्मी हड़ताल पर गए, आश्वासन के बाद काम पर लौटे

सफाई कर्मियों ने साफ कहा कि बकाया मानदेय का भुगतान होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे. सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से अस्पताल प्रशासन की चिंता बढ़ गई. इसी बीच बालाजी एजेंसी के सफाई कर्मियों ने पलामू के सिविल सर्जन से मुलाकात की.
 
प्रदर्शन करते सफाई कर्मी.

Medininagar : एमएमसीएच, मेदिनीनगर के सफाई कर्मियों ने 5 माह से बकाया मानदेय की मांग को लेकर शुक्रवार को हड़ताल शुरू कर दी. 40 से 50 सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई. कई वार्डों व परिसर में सफाई कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया.

 

सफाई कर्मियों ने बताया कि वे पिछले पांच महीने से मानदेय भुगतान का इंतजार कर रहे हैं. इस संबंध में सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक को भी अवगत कराया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. आर्थिक तंगी से परेशान कर्मियों ने अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं.

 

हड़ताल के दौरान कर्मियों ने साफ कहा कि बकाया मानदेय का भुगतान होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे. सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से अस्पताल प्रशासन की चिंता बढ़ गई. इसी बीच बालाजी एजेंसी के सफाई कर्मियों ने पलामू के सिविल सर्जन से मुलाकात की.

 

 सिविल सर्जन ने उन्हें आश्वासन दिया कि 20 जून तक सभी बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा. इसके बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर पुनः काम पर लौटने का निर्णय लिया. कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 जून तक भुगतान नहीं हुआ, तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही