Search

 
 
 

Palamu News : 15 दिन से लापता महिला का कंकाल जंगल से बरामद

जिले के पांडू थाना क्षेत्र स्थित जंगल से एक महिला का कंकाल मिला है. घटनास्थल के पास मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने मृतका की पहचान बसडीहा गांव निवासी सुनीता देवी (37 वर्षीय) के रूप में की है.
 

Palamu :  जिले के पांडू थाना क्षेत्र स्थित जंगल से एक महिला का कंकाल मिला है. घटनास्थल के पास मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने मृतका की पहचान बसडीहा गांव निवासी सुनीता देवी (37 वर्षीय) के रूप में की है. 

 

जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी 29 मई को घर से जंगल की ओर गई थी.  लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं. परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों ने पांडू थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

 

गुरुवार को कुछ ग्रामीणों की नजर जंगल क्षेत्र में बिखरे कपड़ों और संदिग्ध निशानों पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने इलाके में खोजबीन की. इसी दौरान जंगल के अंदर एक मानव कंकाल बरामद हुआ. मौके पर मिले कपड़ों को देखकर परिजनों ने आशंका जताई कि कंकाल सुनीता देवी का है.

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. मामले में पोस्टमार्टम और अन्य वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 

महिला का कंकाल मिलने की खबर के बाद गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जबकि स्थानीय लोग घटना की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही