Search

 
 
 

Palamu News: हरिहरगंज में दो देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत गांव में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर दो देसी कट्टा भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार युवक की पहचान अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू (19) के रूप में हुई है.
 

Medininagar : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत गांव में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर दो देसी कट्टा भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार युवक की पहचान अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू (19) के रूप में हुई है.

 

छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 11 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि सरसोत गांव का एक युवक अवैध हथियार रखे हुए है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी टीम गठित कर कार्रवाई की गई.

 

छापेमारी के दौरान अभय कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में उसकी निशानदेही पर दो अलग-अलग स्थानों से दो देसी कट्टा बरामद किए गए.

 

एसडीपीओ ने बताया कि मामले में हरिहरगंज थाना आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है. गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक कुमार सौरभ, सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, हवलदार हेमंत भेंगरा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही