Search

 
 
 

Giridih News :  नशे में 33 हजार केवी टावर पर चढ़ युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा पंचायत के परयाना गांव में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 40 वर्षीय पंकज मिश्रा नामक एक व्यक्ति शराब के नशे में 33 हजार केवी विद्युत टावर पर चढ़ गया.
 

Giridih: पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा पंचायत के परयाना गांव में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 40 वर्षीय पंकज मिश्रा नामक एक व्यक्ति शराब के नशे में 33 हजार केवी विद्युत टावर पर चढ़ गया. 

 

बताया जाता है कि व्यक्ति करीब 70 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया था लेकिन उस समय बिजली लाइन भी चालू था. टावर पर व्यक्ति को चढ़ा देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से लोग चिंतित हो उठे. देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.

 

घटना की जानकारी मिलते ही खावा पंचायत के मुखिया मोहन मंडल ने तत्काल पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति टावर पर चढ़ने के बाद अजीब व्यवहार कर रहा था और बार-बार शराब की मांग कर रहा था. पुलिस के पहुंचने के बाद भी वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ. इस दौरान पुलिस और ग्रामीण लगातार उसे समझाने का प्रयास करते रहे. वहीं टावर के नीचे लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी और हर कोई सुरक्षा को लेकर चिंतित था.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पंकज से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा. 

 

लगभग डेढ़ घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. बाद में पुलिसकर्मी कुछ दूरी पर हटकर निगरानी करने लगे. इसके बाद युवक धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा और अंततः सुरक्षित जमीन पर पहुंच गया.

 

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और टावर पर चढ़कर लगातार शराब की मांग कर रहा था. पुलिस की प्राथमिकता उसकी जान बचाना थी. धैर्य और सूझबूझ के साथ स्थिति को संभाला गया, जिसके परिणामस्वरूप युवक सुरक्षित नीचे उतर आया.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि 33 हज़ार केवी विद्युत टावर चालू बिजली लाइन पर चढ़ना बेहद जोखिम भरा था. यदि व्यक्ति का संतुलन बिगड़ जाता या वह विद्युत तारों की चपेट में आ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. 

 

पुलिस की तत्परता, संयम और लगातार निगरानी के कारण एक संभावित अनहोनी टल गई. युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की. घटना के बाद देर रात तक गांव में इसी मामले की चर्चा होती रही.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही