Search

Ranchi : BIT मोड़ से गेट तक सड़क होगी चकाचक, सरकार ने मंजूर किए 1.5 करोड़

Ranchi : BIT मोड़ से BIT गेट तक आने-जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. झारखंड सरकार ने इस सड़क की मरम्मत और गुणवत्ता सुधार के लिए 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है. यह सड़क जवाहर नवोदय विद्यालय होते हुए BIT गेट तक जाती है.
 
करीब 2.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब बताई जा रही थी. सड़क बनने से छात्रों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों को राहत मिलेगी. साथ ही इस मार्ग पर सफर पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा.

पथ निर्माण विभाग ने इस योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए 1,50,98,300 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल, रांची को सौंपी गई है.

सरकार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष जोर दिया है. विभाग के मुख्य अभियंता हर महीने काम की प्रगति की समीक्षा करेंगे, ताकि तय समय पर बेहतर गुणवत्ता के साथ सड़क का काम पूरा हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही