Search

Bokaro News : विधायक श्वेता सिंह ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

Bokaro : जिले की विधायक श्वेता सिंह ने नई दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर संगठन की मजबूती,जनसरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत व सकारात्मक चर्चा हुई.
 
बोकारो जिले की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े...

विधायक श्वेता सिंह ने आदरणीय खड़गे जी को पुनः राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की. 

श्वेता सिंह ने कहा कि आदरणीय खड़गे जी के अनुभवी व दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निरंतर सशक्त हो रही है. साथ ही देशहित,लोकतांत्रिक मूल्यों व जनसरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूती से आगे बढ़ा रही है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाता रहेगा.

यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई,जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने और जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प को दोहराया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही