Bokaro News : बोकारो में विस्थापितों के हक और न्याय की मांग को लेकर टू टैंक गार्डन में जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दूसरे दिन रविवार को विधायक श्वेता सिंह मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आईं.
इसे भी पढ़ें...
उन्होंने धरना स्थल पर ही मां दुर्गा सप्तशती का पाठ कर बोकारोवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. साथ ही विस्थापित परिवारों को न्याय मिलने की प्रार्थना की.
इस हड़ताल में डेढ़ सौ से अधिक विस्थापित शामिल हैं. आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में अप्रेंटिस कर चुके विस्थापितों को नियोजन देना और CISF लाठीचार्ज में मारे गए प्रेम महतो के परिजनों को नौकरी उपलब्ध कराना शामिल है.
विधायक भूख हड़ताल स्थल पर मौजूद रहकर विस्थापितों के आंदोलन को नैतिक समर्थन दे रही हैं. विस्थापित परिवार बीएसएल प्रबंधन से अपनी मांगों का न्यायसंगत समाधान चाहते हैं.
हड़ताल के दौरान विधायक ने विस्थापितों के अधिकारों की लड़ाई को लेकर बीएसएल प्रबंधन के रवैये पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अब मां भगवती का ही सहारा है. आंदोलन के बीच मां दुर्गा की आराधना कर विधायक ने विस्थापित परिवारों को न्याय मिलने की कामना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

