Bokaro News : बोकारो की पॉश को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 67 से एक महिला और उसके बेटे की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. दोनों का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है. आसपास के लोगों को घर से तेज दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम से करीब 60 वर्षीय अनीता देवी का शव बरामद किया. वहीं प्रथम तल के बाथरूम से उनके 30 वर्षीय बेटे नितेश का शव मिला.
शव काफी पुराना होने के कारण डीकंपोज हो चुका था. घटना की जानकारी मिलने पर रांची से फॉरेंसिक टीम को बोकारो बुलाया गया.
इसे भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, अनीता देवी का शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और उसके सड़ने के कारण दुर्गंध फैल रही थी. नितेश का शव अपेक्षाकृत कम पुराना है. दोनों की मौत अलग-अलग स्थानों पर होने से पुलिस बिंदुओं पर जांच कर रही है. जिस मकान से शव मिले, वहां कई दिनों से बिजली कटी होने की बात भी सामने आई है.
सूचना पर डीएसपी सिटी राजीव रंजन मौके पर पहुंचे. साक्ष्य जुटाने के लिए रांची से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला बाथरूम में फिसलकर गिर गई होगी, जिससे उसकी मौत हुई. वहीं, घर की पहली मंजिल से उसके बेटे नितेश का शव भी बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डीएसपी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

