Search

 
 
 

Bokaro News: जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में माउंट सियोन स्कूल के छात्र अव्वल, जीते 16 मेडल

माउंट सियोन स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर खेल के मैदान में स्कूल का नाम रोशन किया. बोकारो जिले के फुसरो में आयोजित फोर्थ जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्कूल के 16 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. साथ ही विभिन्न वर्गों में पदक अपने नाम किया.
 

Bokaro: माउंट सियोन स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर खेल के मैदान में स्कूल का नाम रोशन किया. बोकारो जिले के फुसरो में आयोजित फोर्थ जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्कूल के 16 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. साथ ही विभिन्न वर्गों में पदक अपने नाम किया.

 
माउंट सियोन स्कूल के निदेशक सी. संजीव ठाकुर और प्रधानाचार्या रीना ठाकुर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि स्कूल खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन पर जोर देता है. हमें गर्व है कि हमारे छात्र राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी स्कूल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

चैंपियनशिप का आयोजन किकबॉक्सिंग के जिला महासचिव उमेश नायडू के नेतृत्व में किया गया था. टूर्नामेंट में जिले भर से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच माउंट सियोन के बच्चों ने न केवल तकनीक और अनुशासन से प्रभावित किया, बल्कि कई मुकाबलों में नॉकआउट जीत भी दर्ज की.

 

स्कूल के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक अभिजीत सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चो ने कम समय में तैयारी कर रिंग में बेहतर प्रदर्शन किया, उससे साफ है कि आगे चलकर ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगें.

 

मेडल विजेता खिलाड़ी

साहिल कुमार, अयान पांडे, हरि ओम, वियान परेरा तथा युवराज ने गोल्ड मेडल जीते. जबकि हिमांशु, शौर्य चौधरी, दिव्यराज ठाकुर, श्रुति ने सिल्वर मेडल जीता. वहीं, ओमकार, सानवी, शांतनु, मयंक, रुद्र, प्रिंस सोरेन, ऑफिफ को ब्रॉन्ज मेडल मिलें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही