Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Lagatar Khas: आम बागान की जगह तालाब, गौशाला में आदमी और प्रधानमंत्री आवास योजना में स्कूल मिले

राज्य में ऑडिट के दौरान आम बागान की जगह तालाब मिले. कई जगहों से तालाब ही गायब मिले. गौशाला में आदमी रहते मिले. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घर में स्कूल चलता मिला. ऑडिट टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण में मिली इस गड़बड़ी पर अफसरों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया.
Advertisement
Advertisement
Ranchi: राज्य में ऑडिट के दौरान आम बागान की जगह तालाब मिले. कई जगहों से तालाब ही गायब मिले. गौशाला में आदमी रहते मिले. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घर में स्कूल चलता मिला. ऑडिट टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण में मिली इस गड़बड़ी पर अफसरों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया.
महालेखाकार ने राज्य के 24 जिलों में से सिर्फ छह जिलों में केंद्रीय योजनाओं का ऑडिट किया था. ऑडिट के दौरान सरकार द्स्तावेज में वर्णित ब्योरे के आधार पर कुछ योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया गया. भौतिक सत्यापन में संबंधित जिले के अधिकारी भी साथ थे. भौतिक सत्यापन में सब कुछ उल्टा पुल्टा पाया गया. फिर भी संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच कराने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. यानी संयुक्त रूप से किया गया भौतिक सत्यापन बेमानी है.
इसे भी पढ़ें-

भौतिक सत्यापन में मिला गड़बड़ी का ब्योरा

ऑडिट की टीम ने पूर्वी सिंहभूम जिले में मनरेगा के तहत बने आम बागान का भौतिक सत्यापन किया. लेकिन वहां आम बागान का नामो निशान नहीं मिला. आम बागान की जगह एक तालाब मिला. दस्तावेज में इस बात का उल्लेख किया गया था कि घाटशिला प्रखंड के आसना पंचायत में उपेन मानकी की एक एकड़ जमीन पर 3.73 लाख की लागत पर जून 2021 में आम बागान की योजना स्वीकृत की गयी थी. योजना के तहत बागान को पशुओं से बचाने के लिए उसके चारों तरफ गड्ढा करना था. बागान में 112 आम और 80 टिंबर के पौधे लगाये जाने थे. ऑडिट टीम ने दिसंबर 2024 में संयुक्त रूप से निरीक्षण किया तो जमीन पर तालाब मिला.
Uploaded Image

उपेन मानकी की जमीन पर आम बागान के बदले तालाब

गढ़वा जिले के पिपरडीह ग्राम पंचायत में विजया देवी की जमीन पर बना तालाब गायब मिला. अक्टूबर 2020 में विजया की जमीन पर 4.99 लाख की लागत पर तालाब की योजना स्वीकृत हुई थी. इसे अक्टूबर 2021 तक पूरा करना था. जून 2021 तक तालाब बनाने पर 3.29 लाख खर्च किया जा चुका था. फरवरी 2025 में भौतिक सत्यापन में वहां तालाब नहीं मिला.
Uploaded Image

विजया देवी की जमीन से तालाब ग़ायब

गोड्डा जिले के अमुवार संथाली और भटौंधा ग्राम पंचायत में अर्जुन बेसरा और झुमरी किस्कू की जमीन पर बना तालाब भी गायब मिला. दस्तावेज में अर्जुन बेसरा की जमीन पर 5.00 लाख की लागत और झुमरी की जमीन पर 4.99 लाख की लागत पर तालाब की योजना स्वीकृत की गयी थी. इन दोनों योजनाओं पर कुल 8.83 लाख रुपये का खर्च दिखाया गया था. जनवरी 2025 में ऑडिट टीम ने जिले के अधिकारियों के साथ भौतिक सत्यापन किया. लेकिन दोनों ही तालाब गायब मिले.
Uploaded Image

अर्जुन बेसरा और झुमरी किस्कू की जमीन से तालाब ग़ायब

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गुमला और पाकुड़ जिले में बने गौशाला में भौतिक निरीक्षण के दौरान गायों के बदले आदमी रहते मिले. यानी गौशाला को घर में बदल दिया गया था. 
Uploaded Image

पाकुड़ के गौशाला में आदमी मिले

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत मनरेगा से गौशाला का निर्माण किया जाता है. पांच गायों के लिए बनाये जाने वाले गौशाला पर 1.51 लाख रुपये खर्च करने का नियम है. इस योजना के तहत वर्ष 2021-22 में गुमला जिले में दो और पाकुड़ में आठ गौशालाओं का निर्माण किया गया था. दस्तावेज में इसपर 14.27 लाख रुपये खर्च दिखाया गया था. 
Uploaded Image

गुमला में गौशाला का इस्तेमाल गोदाम की तरह

Uploaded Image

गुमला में बेकार पड़ा गौशाला

योजनाओं के भौतिक सत्यापन में पाकुड़ के जिले में बने गौशाला में गायों के बदले आदमी मिले. गुमला जिले के एक गौशाला का इस्तेमाल गोदाम के तौर पर किया जा रहा था. गुमला जिले का एक गौशाला बेकार पड़ा मिला.
Uploaded Image

प्रधानमंत्री आवास योजना में सनराइज पब्लिक स्कूल के बगल में स्कूल मालिक का मकान

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के भौतिक सत्यापन में भी कई तरह की गड़बड़ी मिली. भौतिक सत्यापन में पाया गया कि बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड के चलगड्डा में एक ऐसे व्यक्ति को आवास स्वीकृत किया गया था, जिसके पास दो मंजिला मकान था. उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास में सनराइज पब्लिक स्कूल खोल रखा था. खुद अपने पुराने दो मंजिला मकान में रहता है.
Uploaded Image

इन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड के जमीरा गांव में ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया था, जिसने छह लाख रुपये लेकर घर बनवाया था. इसके पास पहले से मोटरसाइकिल भी थी. भौतिक सत्यापन के दौरान उसने खुद बताया कि उसने मकान बनाने के लिए छह लाख रुपये कर्ज लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही