Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : ऑनलाइन जुआ खेलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार

जरीडीह थाने की पुलिस ने जैना मोड़ में ऑनलाइन जुआ का संचालन कर भोले-भाले लोगों को लालच देकर अवैध कमाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Bokaro : बोकारो जिले के जरीडीह थाने की पुलिस ने जैना मोड़ में ऑनलाइन जुआ का संचालन कर भोले-भाले लोगों को लालच देकर अवैध कमाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में जैना मोड़ निवासी प्रलव कुमार सिंह, सेंटी कुमार व आनंद कुमार शामिल हैं.

 


पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग व सट्टा वेबसाइटों के माध्यम से ग्राहकों को जोड़कर जुए का खेल संचालित करते थे. ग्राहकों को गेमिंग आईडी उपलब्ध कराकर उनसे लेनदेन और कमीशन के जरिए आर्थिक लाभ कमाते थे. बोकारो एसपी को 12 अगस्त को मिली गुप्त सूचना मिली थी.


इसके बाद जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो के नेतृत्व में गठित टीम ने जैना मोड़ स्थित एक कमरे में छापेमारी कर तीनों युवकों को दबोचा. पुलिस ने मौके से तीन एंड्रायड मोबाइल, एक आइफोन, 10,100 रुपये नकद, चार डेबिट/पेमेंट कार्ड और ग्राहकों से संबंधित डाटा वाली दो नोटबुक बरामद की हैं. छापेमारी टीम में एसआई विकास कुमार विश्वकर्मा, संजीव कुमार, निर्मल कुमार सिंह, मथियस जॉन मुर्मू, हवलदार कुलदीप सिंह व अनस्ता बा शामिल थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही