Search

 
 
 

Bokaro News: एसओएफ ओलंपियाड में DPS बोकारो के 16 विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार पुनः अपनी मेधाविता का परचम लहराया है. साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) की ओर से आयोजित द्वितीय स्तर की विभिन्न ओलंपियाडों की परीक्षाओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार पुनः अपनी मेधाविता का परचम लहराया है. साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) की ओर से आयोजित द्वितीय स्तर की विभिन्न ओलंपियाडों की परीक्षाओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है. 

Uploaded Image
कुल 16 विद्यार्थियों ने हाई रैंकिंग के साथ कामयाबी पाई, जिनमें आठ को जोनल रैंक 1 मिली. विद्यालय की सीनियर एवं प्राइमरी, दोनों ही इकाइयों के विद्यार्थी इनमें शामिल हैं. इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (आईईओ) में आराध्या मिश्रा जोनल रैंक 1, आदित्य राज जोनल रैंक 3 एवं अविरल तन्मय जोनल रैंक 4 के साथ सफल रहे. 

 

इसे भी पढ़ें:


नेशनल साइंस ओलंपियाड (एनएसओ) ईशान गौरव और जय सात्विक मेदिरेड्डी को जोनल रैंक 1, आदित्य मिश्रा और आयुषी सिंह को जोनल रैंक 2, आदित्य राज एवं श्रीसंत कुमार को जोनल रैंक 3 मिली. 


इसी प्रकार इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (आईएमओ) में अमन राज अमन ने जोनल रैंक 1, दीप्तांशु कुमार ने जोनल रैंक 2 तथा इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड (आईएसएसओ) में ध्रुव श्रीवास्तव ने जोनल रैंक 3 प्राप्त की. वहीं, प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओं में प्राणिद्य कुमारी मिश्रा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जिसने आईईओ, एनएसओ एवं आईएमओ में जोनल रैंक 1 एवं आईएसएसओ में जोनल रैंक 3 हासिल की.  


जबकि, समन्यु चौधरी ने आईएमओ में जोनल रैंक 1, अथर्व कश्यप ने आईएमओ में ही जोनल रैंक 2 तथा अवियांक मंडल एवं रीति मान्या ने क्रमशः एनएसओ और आईएमओ में जोनल रैंक 3 पाई. रैंक 1, रैंक 2 और रैंक 3 पाने वाले सफल विद्यार्थियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक मिले. 


इसके अलावा सभी को प्रमाण-पत्र एवं रैंक के अनुसार पारितोषिक राशि भी प्रदान की गई. प्राणिद्य कुमारी मिश्रा को एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई, जिसके तहत ट्रॉफी, सर्टिफिकेट व पारितोषिक राशि दी गई.विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उन्हें बधाई दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही