Search

Ranchi : जगन्नाथपुर रथ मेला की तैयारियां तेज, DGP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Ranchi : ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर झारखंड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
 
इसे भी पढ़ें...

बैठक में मेले की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने मेला क्षेत्र और रथ यात्रा मार्ग पर निगरानी बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा, यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सहित पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी और मेला समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे. पुलिस मुख्यालय का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही