Bokaro : बुधवार को उपायुक्त सह-क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा, अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पीसीसी/एलएसी की बैठक आयोजित की गई.बैठक में कुल 14 मामलों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया.
इनमें सात मामले लीज होल्ड राइट ट्रांसफर से संबंधित थे, जबकि सात मामले अतिरिक्त आइटम व आइटम परिवर्तन से जुड़े थे. सभी मामलों पर नियमानुसार चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए.
बैठक में क्षेत्रीय उप निदेशक जियाडा क्षेत्र, सहायक विकास पदाधिकारी, जियाडा, बोकारो क्षेत्र, कार्यपालक अभियंता, झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, चास, क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, धनबाद, अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, चास, कार्यपालक अभियंता, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल, चास तथा अनुसूचित जाति व जनजाति उद्यमी विकास संघ बोकारो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

