Search

 
 
 

Bokaro News : बोकारो जिले को अगले 3 तीन साल में बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प

Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक चुनौती है. इसके पीछे गरीबी, संसाधनों की कमी, सामाजिक दबाव एवं बेटियों को आर्थिक बोझ समझने जैसी मानसिकता प्रमुख कारण हैं.
 
बोकारो जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प दिलाते डीसी अजय नाथ झा.
  • अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर समाहरणालय में कार्यशाला

Bokaro News : अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर शुक्रवार को बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ. डीसी अजय नाथ झा ने कार्यशाला का उद्घाटन किया. इस मौके पर बकोरो जिले को अगले 3 तीन साल में बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया. 

 

इसे भी पढ़ें


कार्यशाला में बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर विस्तार से चर्चा की गई. डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक चुनौती है. इसके पीछे गरीबी, संसाधनों की कमी, सामाजिक दबाव एवं बेटियों को आर्थिक बोझ समझने जैसी मानसिकता प्रमुख कारण हैं. समाज में इस सोच को बदलना बेहद जरूरी है.


 उन्होंने कहा कि बेटियां केवल विवाह के लिए नहीं बनी हैं. उन्हें शिक्षा, रोजगार और अपनी पहचान बनाने के समान अवसर मिलने चाहिए. बाल विवाह की रोकथाम के लिए केवल कानून और प्रशासनिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है. इसके लिए सामाजिक चेतना में बुनियादी बदलाव लाना होगा. माता-पिता, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की दीदियां समेत समाज के सभी वर्ग इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाएं. 


डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि गोमिया प्रखंड को वर्ष 2025 में बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा चुका है. अगले दो-तीन वर्षों में जिले के सभी नौ प्रखंडों को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि बोकारो को देश का दूसरा बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा.


जिले में 38 बाल विवाह रुकवाए गएः अनिता झा 

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अनिता झा ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2025 से अब तक जिले में 38 बाल विवाह रुकवाए गए हैं. कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने बोकारो को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का संकल्प दोहराया. समारोह में चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, सिटी डीएसपी पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही