Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: सेक्टर-4 में किरायेदारों का पुलिस ने किया सत्यापन

सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में रह रहे किरायेदारो का सत्यापन किया गया. इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का है. इसी उद्देश्य से सेक्टर-4 थाना द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में रह रहे किरायेदारो का सत्यापन किया गया. इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का है. इसी उद्देश्य से सेक्टर-4 थाना द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा घर-घर जाकर किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है.

Uploaded Image

उन्होंने मकान मालिकों से अपील किया है कि जिन मकान मालिकों के यहां किरायेदार निवास कर रहे हैं, वे स्वयं सेक्टर-4 थाना पहुंचकर अपने किरायेदारों का सत्यापन अवश्य कराएं. यह आपकी एवं आपके आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास किसी संदिग्ध किरायेदार के रहने की जानकारी हो अथवा किसी किरायेदार की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हों, तो इसकी सूचना तत्काल सेक्टर-4 थाना के मोबाइल नंबर 9431706428 पर दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही