Bokaro News : बोकारो में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है. एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे जहां-तहां खड़े वाहनों को हटया गया और वाहन मालिकों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई.
इसे भी पढ़ें
ट्रैफिक डीएसपी ने ट्रांसपोर्टरों और भारी वाहन मालिकों को हिदायत दी कि अपने वाहनों को सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ा न करें. इसके चलते दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है. खासकर रात में तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के चालकों को सड़क किनारे खड़े वाहन दिखाई नहीं देते और गंभीर हादसा का खतरा रहता है.
ट्रैफिक डीएसपी ने स्पष्ट किया कि वाहनों को निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही पार्क करें. इसके लिए नगर निगम को भी उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

