Bokaro News : दीपावली वी छठ पूजा को लेकर पुलिस काफी चौकस हो गई है. पुलिस ने वैसे चिन्हित स्थलों पर छापेमारी शुरू की है, जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है.
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न करना हमारे लिए चुनौती है, सार्वजनिक स्थलों पर गैरकानूनी कार्य करना अपराध के श्रेणी में आता है,और इससे अपराध को बढ़ावा मिलता है.
ऐसे में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है, छापेमारी के दौरान कई शराब दुकान के आसपास हो रहे अड्डेबाजी को भी ध्वस्त करने का काम किया है. उन्होंने कहा सार्वजनिक स्थलों पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है.
ऐसी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाई है. और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, क्योंकि अपराध पर नियंत्रण के लिए हमारे बोकारो एसपी ने निर्देश दिया है और उन्हीं के निर्देश में हम लगातार अभियान चला रहे हैं.

