Bokaro News : बोकारो जिले के चंद्रपुरा व दुग्धा थाने की पुलिस ने तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. चंद्रपुरा थाना के एसआई महाबीर उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्ती के दौरान 5 दुकानों में छापेमारी की. वहां तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते पकड़ा.
इसे भी पढ़ें
वहीं, दुग्धा थाना क्षेत्र में एसआई लक्ष्मण चौधरी ने तंबाकू उत्पाद बेचने के आरोप में 2 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की. इस तरह दोनों थाना क्षेत्रों में कुल 7 दुकानों के खिलाफ COTPA अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. दुकानों से कुल 2,600 रुपए जुर्माना वसूला गया. दुकानदारों को प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की हिदायत भी दी गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

