Search

Bokaro News : साइबर फ्रॉड के शिकार 22 लोगों को पुलिस ने लौटाई ठगी की राशि

Bokaro News : बोकारो पुलिस ने साइबर अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार 22 लोगों को उनके खाते  से धोखे से निकाली गई राशि लौटा देने का काम किया है. यहा जानकारी मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने दी.
 
फाइल फोटो.

बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि इस वर्ष साइबर ठगी के अब तक 24 मामले दर्ज हुए थे, जिसमें 94 लाख की ठगी हुई थी. इसमें से 64 लाख रुपए होल्ड कर लिया गया, जबकि 30 लाख रुपए विक्टिम को वापस करा दिया गया. यह राशि डायल 1930 व अन्य तरह से होल्ड हुई थी. एमआरएम पोर्टल से 22 लोगों को राशि लौटा दी गई है.

उन्होंने कहा कि 50 हजार के नीचे की राशि शपथ पत्र के आधार पर लौटा दे जाती है. जबकि इसके ऊपर की राशि कोर्ट के आदेश पर लौटाई जाती है. डीएसपी ने लोगों से किसी अनजान को बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, पासवर्ड नहीं देने की अपील की. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही