Search

 
 
 

Bokaro News : रेलवे जीएम ने किया बोकारो स्टेशन का निरीक्षण

रेलवे के महाप्रबंधक अनिल जैन ने कहा कि यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बोकारो रेलवे स्टेशन में निरंतर विकास का कार्य चल रहे हैं. जल्द ही स्वचालित सीढ़ी का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा.
 
बोकारो रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम अनिल जैन व अन्य.

Bokaro News : दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल जैन पहली बार आद्रा डिविजन के बोकारो रेल सेक्शन में निरीक्षण करने पहुंचे. सर्वप्रथम उन्होंने बोकारो रेलवे स्टेशन का जायजा लिया. एसके बाद अपनी टीम के साथ आद्रा डिवीजन के सबसे बड़े बोकारो इलेक्ट्रॉनिक विभाग का दौरा करा किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. विभागीय अधिकारी के अनुसार, जीएम का यह रूटीन इंस्पेक्शन था.

इसे भी पढ़ें


जीएम ने मीडिया से बातचीम में कहा कि यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बोकारो रेलवे स्टेशन में निरंतर विकास का कार्य चल रहे हैं. जल्द ही स्वचालित सीढ़ी का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा. यहां यार्ड मॉडलिंग का भी काम होना है. बोकारो रेलवे स्टेशन पर 4 व 5 नंबर प्लेटफार्म बनाने की भी योजना है. इससे यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. 


उन्होंने कहा कि ट्रेन चलाने से पहले कई प्रकार का निरीक्षण किए जाते हैं. यात्री सुविधाओं को ध्यान रखते हुए चीजें व्यवस्थित की जाती हैं. अभी कई जगह डबल लाइनिंग के कार्य चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि डबल ट्रैक का कार्य पूरा होने पर बोकारो से दक्षिण भारत की ट्रेनों की कमी भी पूरी की जाएगी.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही