Search

 
 
 

Bokaro News : अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

बच्चेदानी का ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत बिगड़ गई. इस पर डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. वहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई. इससे नाराज परिजनों ने प्रेडेंस हॉस्पिटल जाकर जमकर हंगामा किया.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बोकारो जिले के चंदनक्यारी की रहने वाली महिला रम्पा स्वर्णकार को चास के स्वामी विवेकानंद पथ स्थित प्रेडेंस हॉस्पिटल में 27 जून को भर्ती भर्ती कराया गया था. बच्चेदानी का ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत बिगड़ गई. इस पर डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. वहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई. इससे नाराज परिजनों ने प्रेडेंस हॉस्पिटल जाकर जमकर हंगामा किया. बाद में पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला.

 

Uploaded Image

अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन.


परिजनों ने बताया कि रेफर के बाद उनलोगों ने मरीज को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया. वहां के डॉक्टरों ने बताया कि पहले वाले अस्पताल में ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया है. नस कट जाने से मरीज की हालत ज्यादा खराब हो हई है. दोबारा ऑपरेशन करना पड़ेगा. दोबारा ऑपरेशन के 4  से 6 घंटे बाद की बाद मरीज की हालत गंभीर हो गई. शुक्रवार की रात 10:00 बजे उसकी मौत हो गई.

 


नराज परिजन मरीज का शव लेकर प्रेडेंस हॉस्पिटल पहुंचे और गलत तरीके से ऑपरेशन का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया. परिजनों ने बताया कि अस्पताल का गेट अंदर से बंद कर ताला लगा दिया गया और सभी चिकित्सक भाग गए. हंगामा की सूचना पर चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही