Search

 
 
 

Bokaro News: सेल की ओर से बाढ़ पूर्व चेतावनी, गार्गा डैम का फाटक कभी-भी खुल सकता

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो यूनिट ने बाढ़ को लेकर बोकारो की जनता को अलर्ट किया है. नगर प्रशासन भवन के जलापूर्ति विभाग के नगर अभियंत्रण ने कहा है कि गार्गा डैम में पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो यूनिट ने बाढ़ को लेकर बोकारो की जनता को अलर्ट किया है. नगर प्रशासन भवन के जलापूर्ति विभाग के नगर अभियंत्रण ने कहा है कि गार्गा डैम में पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. इस कारण 10 जुलाई से 31 अक्टूबर तक की अवधि में कभी भी बांध का फाटक खोला जा सकता है. 

 

इसे भी पढ़ें:

विभागीय सूचना के मुताबिक जब पानी अधिक हो जाता हैं और फाटक खुल जाता हैं तो पानी का बहाव काफी तेज हो जाता हैं. ऐसे में सिवनडीह, चास, सेक्टर 11 में क्षति की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. इसको देखते हुए नदी के किनारे बसे या जाने वालों को सावधानी बरतने की अपील की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही