Search

 
 
 

नियुक्ति घोटाले में अब फॉरेस्ट गार्ड के रेंजर की परीक्षा भी पास करने की चर्चा

राज्य में JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले के हंगामे के बीच कुछ फॉरेस्ट गार्ड के भी रेंजर की परीक्षा पास करने की चर्चा जोरों पर है. इसका आधार JPSC द्वारा आयोजित फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर्स की प्रारंभिक परीक्षा में OMR Sheet में हेराफेरी कर परीक्षा पास कराने की शिकायत है.
 

Ranchi: राज्य में JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले के हंगामे के बीच कुछ फॉरेस्ट गार्ड के भी रेंजर की परीक्षा पास करने की चर्चा जोरों पर है. इसका आधार JPSC द्वारा आयोजित फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर्स की प्रारंभिक परीक्षा में OMR Sheet में हेराफेरी कर परीक्षा पास कराने की शिकायत है.
फॉरेस्ट गार्ड के रेंजर की परीक्षा पास करने की चर्चा के दौरान यह कहा जा रहा है कि हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल में कार्यरत दो फॉरेस्ट गार्ड और पूर्वी प्रमंडल हजारीबाग में कार्य फॉरेस्ट गार्ड रेंज ऑफिसर की प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके हैं. 

इसे भी पढ़ें - 

 


JPSC द्वारा परीक्षा में एक असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट के बेटे के भी जुगाड़ से रेंजर की परीक्षा पास करने की चर्चा है. इसके अलावा एक फॉरेस्ट गार्ड ने JSSC द्वारा आयोजित सहायक प्रशाखा पदाधिकारी की परीक्षा पास की. फिलहाल वह देवघर में पदस्थापित है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही