Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC-JSSC आंदोलन : अभ्यर्थियों ने नुक्कड़ नाटक कर दिखाया कैसे बेची जा रही सरकारी नौकरियां

Ranchi : JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और धांधली के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है. आज उनके प्रदर्शन का आठवां दिन है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और धांधली के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है. आज उनके प्रदर्शन का आठवां दिन है. नुक्कड़ नाटक कर अभ्यर्थियों ने बताया कि कैसे सरकारी नौकरियां बेची जा रही है.

 

आज के विरोध-प्रदर्शन में एक अलग तस्वीर देखने को मिली, जहां अभ्यर्थी राहुल क्रांतिकारी ने सुधीर गुप्ता का भेष धारण किया और सरकारी नौकरी बेचने सड़क पर उतर गए. उन्होंने बताया कि हर एक सरकारी नौकरी का अलग-अलग रेट फिक्स है.
 

हाथ में तराजू लेकर यह संदेश दिया कि तराजू के एक तरफ सरकारी नौकरी और दूसरी तरफ पैसा है. जो जल्दी पैसा लेकर आएगा उसे नौकरी मिलेगी. महिला सुपरवाइजर 20 लाख, माध्यमिक आचार्य 35 लाख, उत्पादन पुलिस 15 लाख, पंचायत सचिव 15 लाख, बीडीओ और सीओ के रेट एक करोड़ है.

 

राहुल क्रांति के साथ एक और शख्स ने विरोध का समर्थन किया जो अभय तिवारी बने और सड़क पर उतर कर सरकारी नौकरी बेचने का काम किया. सरकारी नौकरी बेचने के दौरान इन्होंने बताया कि आप पढ़े-लिखे हो या ना हो नौकरी सिर्फ पैसे पर मिलेगी. आने वाले 15 अगस्त को नियुक्ति पत्र भी सौंपी जाएगी.  विरोध-प्रदर्शन में नाटक के दौरान कई सारे अभ्यर्थियों ने असल में अभ्यर्थी होने का नाटक किया और पैसे लेकर सरकारी नौकरी खरीदने पहुंचे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही