Search

 
 
 

Bokaro News : डीसी के आश्वासन पर सतीश जायसवाल का अनशन समाप्त

डिसी अजय नाथ झा सोमवार की शाम समाहरणालय से निकल रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर अनशन पर बैठे सतीश जायसवाल पर पड़ी. उन्होंने तत्काल चालक को गाड़ी रोकने और वापस अनशन स्थल की ओर पीछे ले जाने का निर्देश दिया.
 
अनशन स्थल पर पहुंचकर सतीश जायसवाल से बात करते डीसी.

Bokaro : बोकारो जिले के चास निवासी सतीश जायसवाल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर में पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे थे. डीसी अजय नाथ झा ने सोमवार को वहां पहुंचकर मांगों की पूर्ति की दिशा में पहल करने का आश्वास दिया. इसके बाद जायसवाल ने अनशन समाप्त कर दिया.


दरअसल, डिसी अजय नाथ झा सोमवार की शाम समाहरणालय से निकल रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर अनशन पर बैठे सतीश जायसवाल पर पड़ी. उन्होंने तत्काल चालक को गाड़ी रोकने और वापस अनशन स्थल की ओर पीछे ले जाने का निर्देश दिया. अनशन स्थल पर पहुंचकर डीसी ने सतीश जायसवाल से आत्मीयता के साथ बात की. उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया. मौके पर ही अनुमंडल पदाधिकारी  प्रांजल ढांडा को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद जायसवाल ने अनशन समाप्त कर दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही