Search

 
 
 

Ranchi News: SIR व जनगणना को लेकर झामुमो का संगठनात्मक अभियान शुरू

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यभर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पंचायत से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंटों को सक्रिय करने का अभियान सोमवार से शुरू हो गया.
 

Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यभर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पंचायत से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंटों को सक्रिय करने का अभियान सोमवार से शुरू हो गया.

 

पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय संगठनात्मक बैठकों के लिए विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार 2 जून को चाईबासा, 3 जून को पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा 4 जून को सिमडेगा में बैठकें आयोजित की जाएंगी.

 

इन बैठकों में जिला, प्रखंड और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ बूथ लेवल एजेंट भी शामिल होंगे. बैठकों का मुख्य उद्देश्य एसआईआर की प्रक्रिया, मतदाता सूची सत्यापन और जनगणना से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी. उन्होंने दावा किया कि झामुमो कार्यकर्ता हर क्षेत्र में लोगों को एसआईआर और जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी देंगे.

 

उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने राज्य के बकाया भुगतान, खनिज संपदा में हिस्सेदारी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे मुद्दों को उठाया.

 

झामुमो का कहना है कि मजबूत संगठन और जनता के साथ सीधा संवाद ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने का आधार बनेगा. इसी उद्देश्य से राज्यभर में संगठनात्मक बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही