Search

 
 
 

वेतन निकासी घोटाला: मुख्य आरोपित तक नकदी में कितनी रकम पहुंची, डेटा खंगाल रही CID

Ranchi : जिलों के कोषागार से हुई अवैध वेतन निकासी मामले की जांच में जुटी CID अब नकदी के रूप में स्थानांतरित राशि का भी ब्योरा जुटाने में लगी है.
 

Ranchi : जिलों के कोषागार से हुई अवैध वेतन निकासी मामले की जांच में जुटी CID अब नकदी के रूप में स्थानांतरित राशि का भी ब्योरा जुटाने में लगी है.

 

जांच में CID को अवैध वेतन निकासी मद से ऑनलाइन ट्रांसफर के कई सबूत मिले हैं. हालांकि जिन लोगों के बैंक खातों में राशि भेजी गई, उनमें से किसने कितनी रकम नकद निकाली और मुख्य आरोपित तक वापस पहुंचाई, इसकी भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

 

CID अधिकारी यह पता लगाने में लगे हैं कि अवैध तरीके से निकाली गई रकम को किस माध्यम से और किन चैनलों के जरिए आगे बढ़ाया जा रहा था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही