Search

 
 
 

Ramgarh News : दानी यादव हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बिनोद चौहान की गिरफ्तारी उसके आवास से हुई है. हत्याकांड में शामिल शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू के चर्चित दानी यादव हत्याकांड व लूट में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बिनोद चौहान कुजू के ट्रांसपोर्ट नगर मुंगेर खटाल का रहने वाला है. उसने पुलिस की पूछताछ में दानी यादव की हत्या व चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की. पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया.


कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बिनोद चौहान की गिरफ्तारी उसके आवास से हुई है. हत्याकांड में शामिल शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, एसआई अभिनव कुमार, आशीष गौतम व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही