Search

हजारीबाग में अवैध कोयला लदे ट्रक से दो की मौत, 24 घंटे बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

Hazaribagh : हजारीबाग के चुरचू थाना क्षेत्र के बोदरा गांव में अवैध कोयला लेकर जा रही एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के करीब 24 घंटे बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है.
 
परिजन सरिता मुर्मू के आवेदन के आधार पर चुरचू थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 281 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अब सवाल यह है कि हजारीबाग में कई जगहों पर अवैध कोयले का कारोबार किया जा रहा है. इनमें से एक चुरचू थाना क्षेत्र के करगी में भी अवैध कोयले का कारोबार चल रहा है. प्रभात और संदीप नामक व्यक्ति इस कारोबार को चला रहे हैं. कारोबार शुरू करने की इजाजत कबीर (फर्जी नाम) द्वारा दी गई है.

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुलिस इन लोगों पर भी एफआईआर दर्ज करेगी, क्योंकि एक तरफ कोयला चोरी का बताया जा रहा है. वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कोयला माफियाओं द्वारा पूरे मामले को मैनेज करने की भी कोशिश की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही