Search

 
 
 

Bokaro News: स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार की रौंदा, मौके पर ही मौत

Bokaro News: मृतक की पहचान सियालजोरी थाना क्षेत्र के चंदाहा गांव स्थित मुस्लिम टोला निवासी सतीश बाउरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सतीश बाउरी मंगलवार को करीब एक बजे अपनी साइकिल से एक निजी कंपनी में ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे.
 
साइकिल सवार की मौत

Bokaro News: जिले के सियालजोरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार की मौत हो गई. बताया जाता है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

मृतक की पहचान सियालजोरी थाना क्षेत्र के चंदाहा गांव स्थित मुस्लिम टोला निवासी सतीश बाउरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सतीश बाउरी मंगलवार को करीब एक बजे अपनी साइकिल से एक निजी कंपनी में ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे.

 

इसी दौरान गांव के ही रबुल साईं द्वारा चलाई जा रही स्कॉर्पियो ने कथित तौर पर पीछे से सतीश की साइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सतीश सड़क पर गिर पड़े और स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए. गंभीर रूप से कुचले जाने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की सूचना सियालजोरी थाना पुलिस को दे दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही