Bokaro News : बोकारो के सेक्टर 2/सी में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है. यहां बल्ली पूजा व भूमि पूजन के साथ इस वर्ष के पूजा की तैयारी का शुभारंभ हुआ. पूजा कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां दुर्गा से इस बार पूजा के सफल आयोजन की कामना की.
इसे भी पढ़ें
कमेटी के अध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए करीब 15 लाख रुपये की लागत से नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया जाएगा. माता की आकर्षक प्रतिमा आसनसोल से मंगाई जाएगी.
पूजा परिसर में बच्चों व श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे. वहीं, मीना बाजार में खरीदारी के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद मिलेगा. सुरक्षा को लेकर पूरे परिसर में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

