Search

 
 
 

Bokaro News : चोरी के जेवरात व मोबाइल के साथ छह चोर गिरफ्तार

Bokaro News : चास थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है
 
छह आरोपितों गिरफ्तार

Bokaro News : चास थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से सोने जैसा कंगन सात पीस, 3.50 ग्राम गला हुआ सोना जैसा धातु, सात मोबाइल, लोहे का चापड़, छोटा तौलने का मशीन और पांच रुपये के 12 नोट बरामद किए हैं.

 

बोकारो  की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

एएसपी वेदांत शंकर के अनुसार 22 जुलाई, 11 अगस्त और 15 अगस्त की रात घरों की खिड़की तोड़कर जेवर, नकदी और मोबाइल चोरी की गई थी. मामले में चास थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थीं. सहायक पुलिस अधीक्षक सदर चास के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपितों को दबोचा. 

 

गिरफ्तार आरोपितों में गौतम बाउरी उर्फ मिरीण्डा, राहुल कुमार बाउरी, रवि कुमार पांडेय, प्रिंस कुमार उर्फ कृष, अमन राज उर्फ मनीष कुमार और कृष्णा कुमार पॉल शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि गौतम का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. मामले में जांच जारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही