Search

 
 
 

Bokaro News : SP ने देर रात बालीडीह व माराफारी थाना का किया औचक निरीक्षण

बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने देर रात बालीडीह व माराफारी थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दोनों थाना प्रभारियों को कई टिप्स दिए, ताकि रात्रि पेट्रोलिंग, टाइगर मोबाइल व रक्षक राइडर द्वारा की जाने वाली रात्रि गश्ती को और सुदृढ़ कर विधि व्यवस्था व आम जनों में सुरक्षा की भावना को बेहतर तरीके से विकसित किया जा सके.
 

Bokaro :  बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने देर रात बालीडीह व माराफारी थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दोनों थाना प्रभारियों को कई टिप्स दिए, ताकि रात्रि पेट्रोलिंग, टाइगर मोबाइल व रक्षक राइडर द्वारा की जाने वाली रात्रि गश्ती को और सुदृढ़ कर विधि व्यवस्था व आम जनों में सुरक्षा की भावना को बेहतर तरीके से विकसित किया जा सके.

 

 

एसपी नाथू सिंह मीणा ने थाना प्रभारी को रात्रि में स्वयं क्षेत्र में गश्ती करने, चोरी इत्यादि की घटनाओं पर पुलिस की कठोर निगरानी रखने और आमजनों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से विकसित करने को कहा. इसके अलावा मुहर्रम को लेकर थाना प्रभारी को अलर्ट रहने, असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने और सोशल मीडिया की निगरानी करने के निर्देश दिए गए.

 

मालूम हो कि बालीडीह थाना में नए प्रभारी ने योगदान दिया है. इसके बाद एसपी ने थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही