Search

 
 
 

Breaking News: JPL टी-20 मैच के दौरान भगदड़, JSCA व SJ Uplift की अव्यवस्था, 10 घायल, अस्पताल में भर्ती

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) और एसजे अपलिफ्ट कंपनी की गलतियों का खामियाजा रांची वासियों ने भुगता. मंगलवार को हुए जेपीएल टी-20 मैच के दौरान स्टेडियम के भीतर जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी.
 

Ranchi: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) और एसजे अपलिफ्ट कंपनी की गलतियों का खामियाजा रांची वासियों ने भुगतना पड़ा. मंगलवार को हुए जेपीएल टी-20 मैच के दौरान स्टेडियम के भीतर प्रवेश करने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी. नतीजतन दर्शकों की भारी भीड़ गेट पर जमा हो गईं. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को लाठी चार्ज करना पड़ा.

 

 

भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. कई दर्शक घायल हो गए. 10 लोगों को इलाज के लिेए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  और इन सबके बीच जेएससीए के पदाधिकारी और एसजे अपलिफ्ट कंपनी के अधिकारी स्टेडियम के भीतर मैच के मजे लेते रहे.

 

Uploaded Image

दर्शकों के साथ मारपीट करते पुलिस के जवान.

 

हालात ऐसी बनी कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को सक्रिय होना पड़ा. उन्होंने तत्काल एंबुलेंस भेजे. ट्विट करके उन्होंने बताया कि वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं. विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयार है. इस बीच जानकारी मिली है कि कई दर्शक घायल हुए हैं. 

 

 

 

दरअसल, क्रिकेट मैच को देखने पहुंचने वाले दर्शकों के लिए जेएससीए व एसजे अपलिफ्ट कंपनी की तरफ से कोई व्यवस्था ही नहीं की गई थी. एसजे अपपलिफ्ट कंपनी के सर्वेसर्वा संभव जैन सिर्फ प्रेस कांफ्रेंस में बड़े-बड़े वादे करते रहे. जेएसएसीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव यह कह कर पल्ला झाड़ते रहे कि वह या जेएसएससी की कोई जिम्मेदारी नहीं है. सब कुछ एसजे अपलिफ्ट कंपनी के जिम्मे है.


Uploaded Image

स्टेडियम में जाने के लिए खड़े दर्शक (बच्चे भी शामिल). 


जेएससीए या एसजे अपलिफ्ट कंपनी ने प्रचार खूब किया. लेकिन दर्शकों की सुविधा के लिेए कुछ नहीं किया. अखबारों में लाखों रुपये के विज्ञापन दिये. मीडिया में बेहतर कवरेज मिला और सब चंगा सी होने का दावा किया गया. फाईनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच गये. पर वह भीतर नहीं पहुंच पाये. इस दौरान जेएससीए और एसजे अपलिफ्ट के अधिकारी चेहरा चमकाने के लिए वीवीआईपी की सेवा में लगे रहें. उन्हें गेट के अंदर ले जाने और बाहर करने में व्यस्त रहें.

 

Uploaded Image

मैच देखने के लिए स्टेडियम के बाहर दर्शक.


 
यह सब देख दर्शकों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने पूर्वी गेट को तोड़ दिया. जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गयी. इस बीच जानकारी मिली है कि जो दर्शक किसी तरह स्टेडियम के बाहरी गेट से घुस पाये, उनके साथ मारपीट भी की गई. यह सब हुआ जेएसएससी के पदाधिकारियों के सामने. इस सबसे दर्शक बहुत नाराज हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही