Search

Ranchi News : Jharkhand T20 के फाइनल में व्यवस्था की पोल खुली, लाठी चार्ज, लौटे दर्शक

Ranchi : IPL की तर्ज पर झारखंड में पहली बार हुई जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल के दिन व्यवस्था की पोल खुल गई. आयोजक और जेएसएससीए की लापरवाही का खामियाजा दर्शकों को भुगतना पड़ा. लोग स्टेडियम में जा ही नहीं सके. गेट पर जब ज्यादा भीड़ हुई तब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठी चार्ज किया. जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई.
 
दर्शकों ने कहा कि पूरी व्यवस्था वैसे लोगों के हाथ में थी जो सिर्फ खुद के मजे में मौज रहने को आदि हो गये हैं. दर्शक जाये तेल लेने. उन्हें फर्क फर्क नहीं पड़ता. उन्हें क्रिकेट नहीं बल्कि कुछ और ही चाहिये. ऐश चाहिए. तभी तो दर्शकों के लिए कोई व्यवस्था ही नहीं की गई.

दर्शकों ने बताया कि जेएससीए ने ऐसे लोगों को व्यवस्था का जिम्मा दे दिया, जिसके पास आयोजन कराने का अनुभव ही नहीं है. कुछ अन्य जानकारों ने कहा कि यह पूरा मामला सेटिंग का है. झारखंड में क्रिकेट का कोई भविष्य नहीं है. निकम्मों के हाथ में सत्ता है. वो खुद अंदर ऐश करते हैं और दर्शक लाठी खाते हैं. फ्री टिकट बोल करके बुला लेते हैं लेकिन व्यवस्था कुछ करते नहीं. 

    Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही