Search

 
 
 

Bokaro News: एसपी ने सिटी थाना का किया निरीक्षण, पेट्रोलिंग पर दिया जोर

जिले के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बी.एस. सिटी थाने का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करते हुए कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया.
 

Bokaro:  जिले के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बी.एस. सिटी थाने का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करते हुए कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया.


SP ने CCTNS प्रणाली में कांडों एवं अभिलेखों का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग करने, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


इसके अलावा एसपी ने जनता के साथ संवेदनशील एवं पेशेवर व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक- नगर, थाना प्रभारी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही