Search

 
 
 

Bokaro News : ज्ञान, सेवा व संस्कार को जीवन का मूल मंत्र बनाएं विद्यार्थी- डीसी

डीसी अजय नाथ झा ने विद्यार्थियों से कहा कि केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना या शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है. ज्ञान, सेवा व संस्कार को जीवन का मूल मंत्र बनाएं.
 
कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीसी अजय नाथ झा.

Bokaro : बोकारो को सेक्टर 5 स्थित चिन्मया विद्यालय में कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन हुआ. डीसी अजय नाथ झा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा, संस्कार, सेवा व लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि विद्यार्थी अध्ययन के साथ-साथ विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और उसकी पहचान को समझें.

 

 उन्होंने कहा कि केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना या शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है. ज्ञान, सेवा व संस्कार को जीवन का मूल मंत्र बनाएं. जीवन में डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस या अन्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्तित्व का समग्र विकास आवश्यक है.


उन्होंने कहा कि कक्षा 11वीं और 12वीं जीवन की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण समय है. विद्यालय अवधि के बाद भी शिक्षक विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, बशर्ते विद्यार्थियों में सीखने की जिज्ञासा और प्रश्न पूछने का साहस हो. उन्होंने विद्यार्थियों से अगले दो वर्षों का अधिकतम सदुपयोग करते हुए मन लगाकर अध्ययन करने का आह्वान किया. 


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक टॉपरों व जेईई एडवांस-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही