Search

Bokaro News : तंबाकू बेचने के आरोप में 12 दुकानों से वसूला 3750 रुपये जुर्माना

दुकान में जांच करती प्रशासन की टीम.

Bokaro : बोकारो डीसी के निर्देश पर प्रशासन व पुलिस की टीम ने शहर में तंबाकू बिक्री के खिलाफ अभियान चालाया. जिला परामर्शी (राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम) मो. असलम के नेतृत्व में टीम ने सिटी थाना क्षेत्र के कैम्प-2 व सेक्टर-1 इलाके की 47 दुकानों की औचक जांच की. इनमें 12 दुकानों में तंबाकू-गुटखा बेचते पकड़ा गया. टीम ने इन दुकानदारों से 3,750 रुपये जुर्माना वसूला.


जिला परामर्शी ने बताया कि कोटपा संशोधन अधिनियम-2021 के अनुसार, सरकारी भवन, न्यायालय परिसर, अस्पताल व शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है. अभियान में स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि व सिटी थाना के पुलिस अधिकारी शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//