Search

 
 
 

Bokaro News : आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला ने लगाई फांसी, पति बेहोश मिला

सिटी थाना क्षेत्र के सरदार मोहल्ले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृत महिला की पहचान 42 वर्षीय सुमित्रा देवी के रूप में हुई है. उसका कथित पति बबलू यादव शव के नीचे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और जांच करने पहुंची पुलिस.

Bokaro : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सरदार मोहल्ले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृत महिला की पहचान 42 वर्षीय सुमित्रा देवी के रूप में हुई है. उसका कथित पति बबलू यादव शव के नीचे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बबलू यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सुमित्रा देवी बबलू यादव की दूसरी पत्नी थी.


बताया जा रहा है कि बबलू यादव की पहली पत्नी ने किसी दूसरे व्यक्ति से शादी रचा ली है. तब से बबलू यादव सुमित्रा देवी के साथ रह रहा था. परिवार वालों की मानें, तो बबलू की शादी सुमित्रा देवी के साथ नहीं हुई थी, बल्कि वह सुमित्रा देवी के साथ इसी तरह रह रही थी. बबलू यादव की तबीयत लंबे अरसे से खराब चल रही थी. वह आर्थिक तंगी भी झेल रहा था. उसकी देखरेख करने के लिए सुमित्रा देवी पहुंची थी. उसके फांसी लगाने की घटना पुलिस के लिए भी अबूझ पहेली बनी हुई है.


पुलिस ने महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, बबलू यादव टीबी के मरीज हैं. उनका परिवार कुछ ही दूरी पर निवास करता है, लेकिन परिवार से बबलू यादव को कोई लेना-देना नहीं था. सिटी थाना के दरोगा अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला आत्महत्या प्रतीत होता हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही