Search

 
 
 

Bokaro News : डीसी के जनता दरबार में पहुंचे 47 फरियादी, मिला जल्द समाधान का आश्वासन

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 47 फरियादी पहुंचे थे. डीसी ने एक-एक कर सबकी बातें सुनीं और उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया.
 
जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनते डीसी अजय नाथ झा.

Bokaro : बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 47 फरियादी पहुंचे थे. डीसी ने एक-एक कर सबकी बातें सुनीं और उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया.


जनता बरबार में ज्यादातर शिक्षा, राजस्व, बीएसएल, भूमि विवाद, बिजली, आपूर्ति विभाग से जुड़े मामले आए थे. डीसी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है, जिससे शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, पीओ मानिक चन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही