Search

 
 
 

Bokaro News : बेरमो हत्याकांड को लेकर एसपी से मिले भाजपा व आजसू के नेता, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि एसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की बात कही है. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है. प्रशासन ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
 
एसपी से मिलने पहुंचे गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, लंबोदर महतो व अन्य.

Bokaro : बोकारो जिला के बेरमो पांच नंबर धौड़ा में गर्भवती दलित महिला अनीता देवी की हत्या को लेकर भाजपा व आजसू नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना से मिला. उनके साथ मृतका के पति महेश भुईयां और उनके बच्चे भी थे. नेताओं ने एसपी से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.


प्रतिनिधिमंडल में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, आजसू जिला अध्यक्ष सचिन महतो सहित अन्य शामिल थे. महिला के पति महेश भुईयां ने एसपी को पूरी घटना की जानकारी दी. बताया कि उनकी पत्नी अनीता देवी जलावन के लिए कोयला चुनने गई थी. इसी दौरान कोयला माफिया संतोष साव के गुंडों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई. महेश ने कहा कि घटनास्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नशे की हालत में मौजूद रहते हैं. पति ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के बाद उस पर शव का जल्द अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया गया.

 

 


सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि एसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की बात कही है. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है. प्रशासन ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. आजसू जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि जिले में अवैध कोयला कारोबार के कारण लगातार हत्याएं हो रही हैं और प्रशासन मौन है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही