Search

 
 
 

Dhanbad News : रोजगार व शिक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने युवाओं को किया निराश- रंजन यादव

युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा की चुनौतियों से जूझ रहा है. राजद युवाओं के हितों और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहा है.
 
चौपाल में भाग लेते युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव व अन्य.

युवा राजद की संवाद चौपाल में केंद्र पर साधा निशाना 


Dhanbad : धनबाद जिला युवा राजद की ओर से मंगलवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में युवा संवाद चौपाल यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राजद की ओर से झारखंड के सभी 24 जिलों में युवा संवाद चौपाल यात्रा संचालित की जा रही है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राजद की विचारधारा से जोड़ना और उन्हें सामाजिक व राजनीतिक रूप से जागरूक बनाना है.


उन्होंने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा की चुनौतियों से जूझ रहा है. राजद युवाओं के हितों और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहा है. मीडिया से बातचीत में रंजन यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई केंद्र सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है. रोजगार के अवसर लगातार घट रहे हैं और बड़ी संख्या में शिक्षित युवा बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर हैं.


उन्होंने नीट पेपर लीक प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है. प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है. केंद्र सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है. स्थानीय स्तर पर रोजगार, शिक्षा, सामाजिक न्याय और विकास जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है.इस अवसर पर युवा राजद के कई जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही