Search

 
 
 

Chatra News : गिद्धौर से 9 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

जिले में नशा के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने गिद्धौर से 44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद नशे के प्रतिबंधित खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब नौ लाख रुपये आंकी गई है. डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी.
 
  • डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने किया खुलासा
  • ब्राउन शुगर तस्कर को चेतावनी
  • किसी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे

Chatra :  जिले में नशा के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में गिद्धौर से 44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. बरामद खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब नौ लाख रुपये आंकी गई है. डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. 

 

डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जपुआ मैदान के समीप ब्राउन शगर की खरीद-बिक्री होने वाली है. सूचना के आधार पर सीओ अनंत शयनम विश्वकर्मा और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

 

गठित टीम ने छापेमारी की और मौके से ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान जपुआ निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने तस्कर के पास से 44 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

 

जांच के दौरान मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट और फोटो के प्रिंट आउट को भी साक्ष्य के रूप में अटैच किया गया है. डीएसपी नें बताया कि मामले में गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

 

उन्होंने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी. चतरा पुलिस किसी भी सूरत में ऐसे अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही