Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand Weather: 3 दिनों में बढ़ेगा तापमान, कई जिलों में बारिश व तेज हवा का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इस दौरान सबसे अधिक 21.6 मिमी वर्षा रांची एयरपोर्ट में रिकॉर्ड की गई. वहीं नामकुम में 18.6 मिमी, चक्रधरपुर में 15.6 मिमी और मझगांव में 13 मिमी बारिश हुई.

 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटनगंज में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान नामकुम में 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 36.2 डिग्री, चाईबासा में 36.8 डिग्री और सरायकेला में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है. इसके बाद तापमान अगले दो दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है.

 

2 और 03 जून को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है. वहीं 4 और 5 जून को राज्य के मध्य और पूर्वी हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

 

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 2, 3 और 6 जून को अधिकांश जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 4 और 5 जून को भी रांची, बोकारो, धनबाद और आसपास के इलाकों में तेज हवा और वज्रपात का खतरा बना रहेगा.

 

रांची और आसपास के क्षेत्रों में 2 जून को आंशिक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में रांची का तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही